Search

शादी के बाद मुझे तुम्हारी हर ख़ुशी का ख्याल रखना है

शादी के बाद मुझे तुम्हारी हर ख़ुशी का ख्याल रखना है

Love Shayri, Love Poem in Hindi
Love Shayri, Love Poem in Hindi
मेरा वादा है तुमसे हर वो वादा निभाने का.

जो मैंने किया था तुमसे जिंदगी साथ बिताने का.

मुझे हर वो ख़ुशी याद है जिसे मैं तुम्हारी ज़िन्दगी में भरना चाहता हूँ.
खुदा कसम मैं तुम्हरे आंसू चुरा कर तुम्हे हर वक़्त बस खुश करना चाहता हूँ.

मुझे ले जाना है तुम्हे वहाँ जहाँ के अक्सर तुम्हे सपने आया करते हैं.
सच करने हैं वो सारे ख्वाब जो तुम्हारी आँखों में टिमटिमाया करते हैं.

मुझे देना है तुम्हे समंदर किनारे एक छोटा सा घर तुम्हे जिसकी तुम्हे हमेशा से चाह है..
तुमसे किया हर वादा निभाना ही मेरी ज़िन्दगी की असल राह है..

मैं जानता हूँ अभी उस लायक नहीं कि तुम्हारा हर कहा पूरा कर सकूं.
लेकिन मैं एक दिन अपनी हर बात पूरी करूँगा जिससे मैं चैन से मर सकूं.

शादी के बाद मुझे तुम्हारी हर ख़ुशी का ख्याल रखना है.
“अब बताओ क्या चाहिए तुम्हे” मुझे तुम्हारे सामने ये सवाल रखना है.

मैं दिन रात मेहनत करूंगा पैसा कमाने के लिए.
मैं हर हद लाँघ जाउँगा तुम्हारे ख्वाबों को हकीकत बनाने के लिए.

मैं चाहता हूँ की जब हम बूढ़े हों तो तुम्हारा कोई ख्वाब अधूरा ना रहे.
काश की ऐसा होता’ तुम्हारे लब मुझसे कभी ये न कहें.

मैं दिन रात करूंगा मेहनत हमारी दुनिया को जन्नत बनाने के के लिए.
मैं जी जान लगा दूंगा इस आस्मा को तुम्हारे कदमों में झुकाने के लिए.

तुम्हे भी नाज़ होगा मुझे अपना हस्बैंड कहने में. 
मैं हमेशा रहूँगा खुश तुम्हारे खुश रहने में.

जानता हूँ तुम्हारे ख्वाब भी कोई ज्यादा महंगे  नहीं हैं.
मगर जितने भी हैं मेरे लिए जीने की वजह बस वही हैं.

तुम कर सकती हो भरोसा मेरी हर बात पर क्यों की मुझे खुद से ज़्यादा तुमसे प्यार है.
अगर मैं ना ला पाया तुम्हारे चेहरे पे ख़ुशी तो सच मानो मेरा जीना बेकार है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy