Search

Happy Valentine Day (Aaj Ke din Apne gf Ko Kare Propose)

Happy Valentine Day (Aaj Ke din Apne gf Ko Kare Propose)

Happy Valentine Day
Happy Valentine Day

तुमसे कुछ कहना है मुझे । शायद इतने सालों बाद भी मुझमें इतनी हिम्मत नहीं आई कि मैं तुम्हें सामने से इतना कुछ बिना रुके बोल सकूं । तुम्हें हमेशा मुझसे ये शिकायत रहती है न कि मैं हमारे प्यार के बारे में खुल कर नहीं बोलता । मगर आज मैं अपने सारे अहसास तुम्हे बताना चाहता हूं । 

मैं नही जानता मैं कैसा हूँ , अच्छा हूँ या बुरा मैं बस इतना जानता हूँ की मुझे तुमसे मोहब्बत है, लोग सिर्फ कहते हैं पर मुझे हकीकत में तुमसे दिवानगी की हद से कोसों आगे तक की मोहब्बत है.. बेपनाह महोब्बत....

सच कहते हैं कई लोग प्रेम के लिये कोई एक खास दिन तय नही है प्रेम तो मुझे तुमसे हर रोज़ हर वक्त हर घड़ी हर पल है उतना ही एक समान है | मेरे आँसुओं से तुम्हारी उदासी तक , मेरी तड़प से तुम्हारी खामोशी तक , मेरी खुशी से तुम्हारी मुस्कुराहटों तक , हर हाल में ये वैसा ही है बेहद बेइंतेहाँ बेपनाह | क्योंकी वो उदासी वो खामोशी वो हँसी वो मुस्कुराहट सब प्यार से ही तो जुड़ा है | हर छोटे मोटे झगड़ों के बाद प्रेम का दोगुना बढ़ जाना मेरे आँसुओं के गिरते ही तुम्हारा तड़प उठना | तुम्हारा आज के दौर में जब कोई अपनों पर सही से यकीन नही कर पाता उस दौर में मुझ पर अटूट विश्वास करना | यही सब तो है प्रेम , अथाह प्रेम जो कभी न टूटा है.. और न टूटेगा...

अब मेरी हर पसंद तुम्हीं से शुरू होकर तुम्हीं पर ख़त्म हो जाती है । तुमने मुझे वो प्यार दिया जिसके लिए मैं हमेशा से तरसता रहा । एक तरह से तुमने मुझे तराशा है । तुम्हें अच्छे से मेरी खूबियों और कमज़ोरियों का पता है । जैसे एक मां जानती है कि उसका बच्चा किस बात पर खुश होगा और किस पर रो देगा वैसे ही तुम्हें पता है मेरे हर मूड का ।

तुम मेरे गुस्साने पर आगे से गुस्सा नहीं करती बल्कि इंतज़ार करती हो मेरे गुस्से के उतरने का .. तुम मुझसे नाराज़ भी होती हो पूरे हक़ से तुम जानती हो मैं तुम्हें मना लूंगा । तुम्हारा विश्वास मुझ पर उतना ही पक्का है जितना उस बच्चे का होता है जो अपने पिता द्वारा हवा में उछाले जाने पर डरता नहीं बल्कि इस यकीन के साथ खिलखिलाता है कि उसके पिता उसे गिरने नहीं देंगे ।

हां मगर तुमसे मिलने के लिए बहुत तड़पना हूँ मैं । ये दूरियां मुझे बहुत बेचैन  करती हैं । मैं तुमसे मिल कर तुम्हें आंख भर कर देखना चाहता हूं । मैं तुम्हारे चेहरे को इस तरह से अपनी आंख में बसा लेना चाहता हूं कि बढ़ती उम्र का सुई की नोक के बराबर बदलाव भी मैं जान सकूं । मुझे सारा जीवन बिताना तुम्हारे साथ रह कर, तुमसे ढेर सारी बातें करनी हैं । मगर ये दूरी मेरे हर अरमान को तोड़ देती है लेकिन इसके बाद भी मैं हारता नहीं क्योंकि मैं जानता हूं की हमें एक होना है और हमेशा साथ रहना है । तुम्हारा होना ही मेरे लिए ज़िंदगी के होने का असल मतलब है । तुम्हारे बिना मैं खुद को एक लाश से ज़्यादा नहीं पाता ।

जीवन के हर कठिन राह पर तुमने मेरा जिस तरह से साथ दिया है मैं ताउम्र तुमसे वही साथ चाहता हूं । मुझे हमेशा के लिए तुम्हारा साथ चाहिए इसकी एक अहम वजह ये भी है कि मुझे वो तमाम वादे पूरे करने हैं जो मैंने तुमसे किए हैं । ये मैं तुम्हारे लिए नहीं करूंगा बल्कि ये मेरे खुद के लिए होगा क्योंकि तुम्हें मुस्कुराते देखना ही मेरे  जीवन का सबसे बड़ा मकसद है । मुझे उम्र भर तुमसे लड़ना है, तुम्हें मनाना है, तुम्हारे चेहरे का हर वो भाव हर वो ख़ुशी देखनी है जो मैं मिस कर देता हूं इस कमबख्त दूरी की वजह से । मुझे तुम्हारे साथ हर वो लम्हा जीना है जो तुम्हारे आने से पहले बीत गया । मुझे तुम्हारे साथ बचपने से फिर जवान होना है । मुझे तुम्हारी हर रोज की छोटी छोटी शरारतें देखनी हैं । बेफिक्री देखनी है । मुझे तुम्हें खुल कर जिंदगी जीते हुए देखना है । इसी के साथ मुझे वो हर बात पूरी करनी है जो मैंने कही हैं ।

मैं तुमसे वादा करता हूँ कि तुम्हारा सम्मान मेरे लिये अपने स्वाभिमान से भी ज़्यादा मायने रखेगा | तुम पर बरसने वाली ग़म के बारिश की हर बूँद को मैं खुद के ऊपर समेट लिया करूँगा | तुम्हारे अपने मेरे उतने ही करीब होंगे जितने मोरे अपने तुम्हारे करीब हैं | तुम्हारी ज़िंदगी मुझे खुद की जान से ज़्यादा प्यारी होगी | मेरी हर मंज़िल मेरा हर रास्ता वही होगा जहाँ तुम्हारे कदम मेरे साथ चलेंगे जहाँ तुम्हारे कदम मेरे साथ रूकेंगे | बस यही वादा और यही दौलत तुम्हे दे सकता हूँ | 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy