Search

Love Shayari : Lakho Ki Hansi Tumhare Naam Kar Denge

Love Shayari : Lakho Ki Hansi Tumhare Naam Kar Denge

Hindi Love Shayari Images
Love Shayari
लाखो की हंसी तुम्हारे नाम कर देंगे,
हर खुशी तुम पे कुर्बान कर देंगे,
आये अगर हमारे प्यार मे कोई कमी तो कह देना,
इस जिन्दगी को आखरी सलाम कह देंगे।
वादे पे वो ऐतबार नहीं करते,
हम जिक्र मोहब्बत सरे बाजार नहीं करते,
डरता है दिल उनकी रुसवाई से,
और वो सोचते हैं हम उनसे प्यार नहीं करते।
खुदा की रहमत में अर्जियाँ नहीं चलतीं,
दिलों के खेल में खुदगर्जियाँ नहीं चलतीं,
चल ही पड़े हैं तो ये जान लीजिए हुजुर,
इश्क़ की राह में मनमर्जियाँ नहीं चलतीं।
खुशबू बनकर तेरी साँसों में समा जायेंगे,
सुकून बनकर तेरे दिल में उतर जायेंगे,
महसूस करने की कोशिश तो कीजिये,
दूर रहते हुए भी पास नज़र आएँगे।
तेरा इंतज़ार मुझे हर पल रहता हैं,
हर लम्हा मुझे तेरा एहसास रहता हैं,
तुझ बिन धड़कने रुक सी जाती हैं,
की तू मेरे दिल में मेरी धड़कन बनके रहता हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy